लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: मध्य प्रदेश के उज्जैन का चौंकाने वाला मामला, मौके पर नहीं मिली ICU की चाबी, महिला मरीज की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2020 15:19 IST

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के आईसीयूू का ताला नहीं खुलने की वजह से महिला की एंबुलेंस में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन की 38 घंटे बाद सामने आई दलील, कहा- मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।अभी तक मालूम नहीं चल पाया है कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी या नेगेटिव।

उज्जैन: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में लगातार मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे अब उन मरीजों का इलाज करने में परेशानी आ रही है, जिन्हें कोरोना वायरस नहीं है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की एंबुलेंस में ही मृत्यु हो गई। महिला को सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस में महिला मरीज की मौत हो गई। दरअसल, मृत महिला की स्थिति नाजुक थी। उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में गुरुवार रात भर्ती कराया गया था। उसे हाई ब्लड-प्रेशर और सांस लेने में परेशानी थी। उसकी हालत जब और खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने कोरोना के उसके सैंपल लेकर उसे माधव नगर के एक अस्पताल में रेफर किया। यह अस्पताल कोविड-19 जैसे मामलों के लिए ही फिलहाल है।

हालांकि, उसे एक प्राइवेट अस्पताल- आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्टिपल में ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मौजूद हैं। एंबुलेंस जब 55 वर्षीया महिला को लेकर यहां पहुंचा तो ये पाया गया कि आईसीयू लॉक था और इससे संबंधित कर्मचारी मौजूद नहीं थे। 

इस बीच आईसीयू का ताला तोड़ने की भी कोशिश हुई लेकिन आखिरकार देरी की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया।

ऐसे में अब कलेक्टर शशांक मिश्र ने माधव नगर के प्रभारी डॉ महेश मरमट एवं सिविल सर्जन पर कार्रवाई की और प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में उज्जैन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुसुइया गवली ने कहा, 'वह उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। हमारे विशेषज्ञ ने कोविड-19 (COVID-19) के लिए उसके नमूने लिए थे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। हम एक जांच कर रहे हैं कि क्या वह कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं?'

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं