उत्तर प्रदेश में बस की टक्कर से महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:21 IST2021-11-11T13:21:34+5:302021-11-11T13:21:34+5:30

Woman dies in bus collision in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में बस की टक्कर से महिला की मौत

उत्तर प्रदेश में बस की टक्कर से महिला की मौत

नोएडा, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हीरा देवी (70) बुधवार की रात को नीमका तिराहे पर सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में हीरा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies in bus collision in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे