लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोरोना टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ घंटे बाद महिला की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:18 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र) 24 फरवरी मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक 60 वर्षीय महिला कर्मचारी की कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगने के कुछ घंटों बाद मौत हो गयी। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने के निर्देश दिये हैं।

बड़वानी जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमआचओ) अनीता सिंगारे ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लिपिक रजनी सेन को मंगलवार दोपहर कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगाई गयी थी। इसके बाद रात में उनकी हालत बिगड़ गई और देर रात यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रजनी की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।

इस बीच जिलाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने कहा, ‘‘ मुझे जानकारी मिली है कि महिला को मंगलवार को कोरोना का टीका लगाया गया था और देर रात उसकी मौत हो गयी। सीएमएचओ ने मुझे सूचित किया कि संभवत: मृतक के मस्तिष्क में रक्तस्त्राव हुआ।’’

उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिये शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है।

वर्मा ने कहा, ‘‘ कोरोना टीकाकरण अभियान पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है। मुझे भी टीका लगाया गया है और मेरे विचार से यह टीका सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए