लाइव न्यूज़ :

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:36 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई गौतम बुद्ध नगर जनपद के थाना जेवर क्षेत्र के मोहल्ला रावतियान में रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला की प्रसव के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मोहल्ला रावतियान की मोना (22 वर्ष) को प्रसव के लिए जेवर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व प्रबंधकों पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इस मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर को दी जा रही है। उनके द्वारा डाक्टरों का एक पैनल गठित किया जाएगा। डॉक्टरों के पैनल की जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं