ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:19 IST2020-12-11T17:19:02+5:302020-12-11T17:19:02+5:30

Woman dies due to truck collision | ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

फतेहपुर, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति घायल हो गया।

औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि दोपहर को थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी नलनेश (51) के रूप में हुई है। महिला अपने पति अशोक कुमार (55) के साथ बाइक से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।

एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और उसके घायल पति का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies due to truck collision

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे