लाइव न्यूज़ :

स्टाफ नर्स द्वारा आक्सीजन हटाने से महिला की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:39 IST

Open in App

जींद, तीन मई जींद के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांस लेने की दिक्कत के चलते दाखिल महिला की एक स्टाफ नर्स द्वारा कथित रूप से ऑक्सीजन हटाते ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत होते ही उसके परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा कर दिया और जबरदस्ती ऑक्सीजन हटाकर दूसरे मरीज को लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिसकर्मियों ने वार्ड में पहुंचकर परिजनों को शांत किया। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान अमरहेड़ी गांव निवासी 72 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि महिला को फेफड़ों की बीमारी थी और तीन दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया और तब से वह आक्सजीन सपोर्ट पर थी ।

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. गोपाल गोयल ने बताया कि महिला कोरोना पॉजिटिव नहीं थी लेकिन सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे दाखिल किया गया था। महिला का ऑक्सीजन लेवल 90 था इसलिए इमरजेंसी में 40 ऑक्सीजन लेवल के आए मरीज के लिए पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन हटाई थी लेकिन इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को जिले में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 312 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आये । फिलहाल जिले में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2370 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब