ओडिशा के अस्पताल में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मृत्यु

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:53 IST2021-11-12T18:53:06+5:302021-11-12T18:53:06+5:30

Woman dies due to blood transfusion of second group in Odisha hospital | ओडिशा के अस्पताल में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मृत्यु

ओडिशा के अस्पताल में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से महिला की मृत्यु

राउरकेला, 12 नवंबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक अस्पताल में एक 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से गलत ग्रुप का रक्त चढ़ा दिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कुतरा प्रखंड के बूड़ाकाटा गांव की रहने वाली सरोजिनी काकू को बृहस्पतिवार को राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को सिकल सेल एनीमिया की समस्या थी और उसे खून चढ़ाया जाना था।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि महिला को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया जिस वजह से उसकी मौत हो गयी। एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनका ब्लड ग्रुप ‘ओ’ पॉजिटिव है, लेकिन उन्हें ‘बी’ पॉजिटिव ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया।’’

कुतरा थाने के निरीक्षक बी के बिहारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को आगे जांच के लिए रखा गया है।

अस्पताल ने मुद्दे की जांच के लिए आयोग का गठन किया है और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अस्पताल के अधीक्षक जगदीशचंद्र बहेरा ने लापरवाही की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर गलत ब्लड ग्रुप का मामला होता तो रोगी की 10-15 मिनट में मृत्यु हो जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman dies due to blood transfusion of second group in Odisha hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे