लाइव न्यूज़ :

छत से गिरकर महिला की मौत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:05 IST

Open in App

नोएडा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई । पुलिस ने कहा है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है।

नोएडा के थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि महिला की पहचान रेनू के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर में मूर्छित अवस्था में चारपाई पर मिली थी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी ।थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर व कमर में चोट है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति अरुण ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया वह सुबह काम पर गया था, इसी बीच बच्चों ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए