लाइव न्यूज़ :

बिजली के तार की चपेट में आकर महिला की मौत, इंजीनियर निलंबित

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:31 IST

Open in App

बलिया (उप्र), छह अगस्त जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया । इस मामले में लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है ।

बैरिया के पुलिस उपाधीक्षक आर के तिवारी ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में कल रात्रि बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर गिर गया था । शुक्रवार सुबह शौच के लिए जा रही चंदा देवी (35) बिजली के तार की चपेट में आ गई तथा उसकी मौत हो गई ।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया । पुलिस अधिकारियों ने समझा कर कुछ देर बाद चक्का जाम समाप्त कराया ।

इस घटना में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आपत्ति जताई। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार जैन ने बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज को निलंबित व कार्यरत अस्थायी बिजली कर्मी को बर्खास्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह