महिला ने नाली में दिया बच्ची को जन्म, क्योंकि अस्पताल के पास कागज नहीं थे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 16:51 IST2017-12-16T16:21:20+5:302017-12-16T16:51:21+5:30

महिला को कोरापुट जिले में एक सरकारी अस्पताल ने कथित तौर पर कागजों के अभाव में अस्पताल में दाखिल नहीं किया गया।

woman delivers baby in drain | महिला ने नाली में दिया बच्ची को जन्म, क्योंकि अस्पताल के पास कागज नहीं थे

महिला ने नाली में दिया बच्ची को जन्म, क्योंकि अस्पताल के पास कागज नहीं थे

ओड़िशा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।  यहां गर्भवती आदिवासी को महिला को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला को अस्पताल के पास के ही एक नाले में अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। आदिवासी समुदाय की इस महिला को कोरापुट जिले में एक  सरकारी अस्पताल ने कथित तौर पर कागजों के अभाव में अस्पताल में दाखिल नहीं किया गया।

जिसके बाद प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण  महिला ने अस्पताल परिसर के एक खाली नाले में बच्ची को जन्म दिया। महिला को जिस अस्पताल ने भर्ती से मना कर दिया वहां पर उसका पति बुखार के कारण भर्ती था। ये महिला अपनी मां के साथ पति को देखने आई थी तभी अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई। महिला ने अस्पताल प्रशासन से भर्ती करने की गुहार लगाई लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी गई।

जबकि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि  महिला को दाखिला देने से मना किया। इस घटना की खबर सामने के बाद अस्पताल प्रशासन दबाव में आया और परिजनों को स्ट्रेचर दे  महिला को भर्ती किया गया।

Web Title: woman delivers baby in drain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे