लाइव न्यूज़ :

महिला ने बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति का गुप्तांग काटा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:46 IST

Open in App

सीधी, (मप्र), 20 मार्च मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया । पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया।

राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल