लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर सुर्खियों में आई महिला कांस्टेबल का इस्तीफा मंजूर

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:51 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 13 सितंबर इंस्टाग्राम पर सुर्खियों में आई महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा रविवार को मंजूर कर लिया गया। इसके बाद पुलिस विभाग ने उनको डेढ़ लाख रुपये वापस करने का नोटिस भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के अनुसार, महिला कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

इसके बाद विभाग ने उन्हें 1.52 लाख रुपये वापस देने को कहा है। इसका कारण पूछने पर उन्हें बताया गया कि यह धन उनके प्रशिक्षण पर हुए खर्च की भरपाई के लिए है।

प्रियंका मिश्रा को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि महिला आरक्षी की आयु व सेवा अवधि सेवानिवृत्ति की परिधि में नहीं आती है। ऐसे में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति किया जाना संभव नहीं है। प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति देने को कहा था, लेकिन विभाग ने बताया कि नियम के अनुसार यह संभव नहीं था क्योंकि न तो उनकी आयु 45 साल थी और न ही उनकी सेवा के 20 साल पूरे हुए थे।

प्रियंका मिश्रा आगरा के थाना एमएम गेट पर तैनात थीं। 24 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की थी। इसमें पुलिस वर्दी में रिवॉल्वर लेकर वह यह कहते हुए दिखाई दे रही थीं कि पंजाब- हरियाणा तो बेकार ही बदनाम है, रंगबाजी देखनी है तो आओ कभी उत्तर प्रदेश में। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू