लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी के चलते महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की, तीन माह पहले पति ने की थी खुदकुशी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:46 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), एक फरवरी फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने सोमवार को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, तीन माह पहले आर्थिक तंगी की वजह से उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ललौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप तिवारी ने बताया कि बहुआ कस्बा के जवाहर नगर कंजरन डेरा मुहल्ले की पेशे से मजदूर महिला शहनाज (30) ने अपने घर के कमरे में आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने महिला के पड़ोसियों के हवाले से कहा कि आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। तीन माह पूर्व उसके पति बफाती ने भी आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एसएचओ ने बताया कि महिला की तीन बेटियां जोया (आठ), फलक (पांच) और हया (तीन साल) हैं, जिन्हें महिला ने आग लगाने से पहले मदरसा भेज दिया था।

तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उसके सरकी गांव निवासी पिता तबरेज को सौंप दिया गया है और घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र