लाइव न्यूज़ :

उप्र के बुलंदशहर में युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिया तीन व्यक्तियों का नाम

By भाषा | Updated: November 17, 2020 01:41 IST

Open in App

बुलंदशहर, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

तीनो आरोपी फरार हैं।

किशोरी के पिता की ओर से की गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि युवती ने तीन अक्टूबर को गांव के कमरुद्दीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती ने कहा कि उसने परिवार के दबाव में शिकायत दर्ज कराई और संकेत दिया कि ‘ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

पुलिस के मुताबिक सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज बयान में युवती ने घटना से पूरी तरह से इनकार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी।

पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को युवती ने दूसरी शिकायत कमरुद्दीन, उसके मामा मुबीन और दोस्त अबरार के खिलाफ दर्ज कराई।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 अक्टूबर को तीनों आरोपी अलीगढ़ जिला स्थिति मुबीन के घर ने गए और उससे दुष्कर्म किया।

सिंह ने बताया कि मामले की जांच में प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि नहीं हुई लेकिन जांच अधिकारी को मामला सुलझाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से उसे निलंबित कर दिया गया।

मामले में लापरवाही के चलते अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी और अनूपशहर थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस अधीक्षक (अपराध्) को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह