लाइव न्यूज़ :

बांदा में महिला ने पुलिस की अभद्रता से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की, पुलिस का आरोप से इनकार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:20 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 जुलाई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक महिला ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। महिला के परिवार का आरोप है कि वह थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत कराने गई थी जहां पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली, वहीं पुलिस का दावा है कि धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला रोड मवई बाईपास में रहने वाली श्रीप्रसाद रैकवार की पत्नी सुधा रैकवार (45) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया, “महिला और उनके पति व बेटा 'राम मुद्रा' नामक निजी बैंक संचालित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की रकम जमा करा ली थी। पैसा वापस न करने पर दीपक शुक्ला नामक व्यक्ति ने शनिवार को उनके खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिस पर महिला को पूछताछ के लिए पुलिस ने शहर कोतवाली बुलाया था। ”

एएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ के बाद घर जाने पर महिला ने शाम करीब पांच बजे कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उधर, महिला की बेटी रोशनी ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार से लापता है, जिसकी सूचना देने उसकी मां, मामा रामकरण के साथ शहर कोतवाली गयी थी जहां पुलिस ने मां के साथ कथित रूप से अभद्रता की और मामा को हवालात में बंद कर दिया। रोशनी ने आरोप लगाया, "पुलिस की अभद्रता से क्षुब्ध होकर मां ने आत्महत्या की है।"

एक सवाल के जवाब में एएसपी चौहान महिला के साथ अभद्रता के आरोप से इनकार करते हुए कहा, "महिला ने पहले अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। महिला के आत्महत्या करने के बाद उसकी बेटी की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट