लाइव न्यूज़ :

अंबाला में महिला ने आत्महत्या की, पति पर देहज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:26 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), दो अगस्त शहर में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने घर पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके पति और ससुराल के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि अंबाला सिटी के दुर्गानगर इलाके की रहने वाली नेहा ने रविवार की रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

नेहा के पिता विजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर उसके पति संजीव और ससुराल के तीन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी (दहेज के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सेक्टर-9 थाने के एसएचओ अजित सिंह ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि नेहा की शादी संजीव से सात वर्ष पहले हुई थी। दंपति को दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले नेहा उनके घर लौट आई थी लेकिन वह वापस चली गई जहां उसके ससुराल के लोगों ने उसका उत्पीड़न जारी रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos