लाइव न्यूज़ :

पंजाब में फाइनेंसरों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:45 IST

Open in App

होशियारपुर, 13 जून पंजाब के होशियारपुर में मोहल्ला भगत नगर इलाके में कथित रूप से फाइनेंसरों द्वारा पैसे मांगे जाने से तंग 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार शाम हुई। पीड़ित मनीषा कुमारी ने पिछले साल फाइनेंसरों जतिन्दर कल्याण और मोहित चड्ढा से कथित रूप से प्रतिमाह दस फीसदी ब्याज दर पर 70 हजार रुपये उधार लिये थे। उसने एक लाख रुपये फाइनेंसरों को लौटा दिये थे, फिर भी वह उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। कुमारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि फाइनेंसरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे