लाइव न्यूज़ :

महिला ने आत्महत्या की, पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:30 IST

नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अमन बंसल की शादी हिना गर्ग (26) से छह माह पूर्व हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तथा महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।गंभीर हालत में महिला को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-99 की एक सोसाइटी में पति से अनबन के बाद एक महिला ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि इस मामले में महिला के अभिभावकों ने उसके पति समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है।

अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अमन बंसल की शादी हिना गर्ग (26) से छह माह पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तथा महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

गंभीर हालत में महिला को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि मृतका के परिजन सुभाष चंद की तरफ से महिला के पति अमन बंसल, ससुर सहित कई लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

महिला के अभिभावकों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के पति अमन बंसल दिल्ली में जीएसटी विभाग में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।  

टॅग्स :नॉएडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया