लाइव न्यूज़ :

मुंबई में हाउसिंग सोसाइटी की 18वीं मंजिल से महिला ने कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:48 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में मानसिक बीमारी से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को एक हाउसिंग सोसाइटी की 18वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई, जब रूपाली प्रशांत नंदविलकर अपने फ्लैट की बालकनी से बाहर कूद गईं, जब उनका परिवार घर में काम में व्यस्त था।

उन्होंने बताया कि महिला का पति कार्यालय के काम में व्यस्त था और दंपति की दो स्कूल जाने वाली बेटियां भी घर पर थीं। अधिकारी ने बताया कि जब पति ने उसकी अनुपस्थिति को नोटिस किया और भूतल से शोर सुना तो वह नीचे की ओर दौड़ा और अपनी पत्नी को खून से लथपथ पाया।

उन्होंने बताया कि महिला को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नंदविलकर का पिछले पांच साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था और वह कथित तौर पर अपनी हालत से तंग आ गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों