लाइव न्यूज़ :

उप्र में प्रेम प्रसंग में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:28 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में शनिवार को एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार, महिला का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल चल रहा था। कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

राजापुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शिव प्रकाश सोनकर ने बताया कि बरद्वारा गांव में शनिवार को विवाहित महिला खुशबू (30) ने अपने घर (ससुराल में) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि उसका शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि कुछ दिन से महिला और उसके प्रेमी के बीच अनबन चल रही थी, जिससे वह खुशबू को गांव में बदनाम करने लगा था और इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।

सीओ ने बताया कि महिला के प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है