लाइव न्यूज़ :

बांदा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:38 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 दिसंबर बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

बदौसा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया, "भदावल गांव के मजरा मुंशी पुरवा में रविवार शाम रामनरेश की पत्नी सुमन (21) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।"

उन्होंने बताया, "घटना के समय अन्य परिजन खेत पर काम करने गए है। सुमन का पति गुजरात के सूरत शहर में किसी निजी कंपनी में काम करता है।"

एसएचओ ने बताया, "फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि खर्च के लिए पैसे मांगने पर रविवार सुबह सास और बहू के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"

भदावल गांव के ग्राम प्रधान रावेन्द्र वर्मा ने बताया, "सुमन के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है। खर्च को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos