लाइव न्यूज़ :

पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:10 IST

Open in App

एटा (उप्र) तीन अगस्त जिले में मलावन थानाक्षेत्र के नगला भूपाल गांव में 27 वर्षीय एक महिला ने पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

महिला के ताऊ जगरूप सिंह ने बताया कि मायके में उनकी भतीजी रंजना ने सोमवार रात पति के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना रंजना के ससुरालियों को दे दी गई हैं किंतु अभी तक कोई भी ससुराली नहीं आया है।

सिंह ने बताया कि पांच साल पहले रंजना की शादी जनपद कासगंज के ग्राम बहेलिया के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी में गृह क्लेश होने लगी थी। उन्होंने बताया कि पति के साथ झगडे के बाद रंजना एक महीने पहले अपनी ससुराल से नाराज होकर मायके आ गयी थी। इस दंपति की तीन वर्षीय एक पुत्री भी है।

प्रभारी निरीक्षक मलावन पंकज मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर हुये झगड़े में ऐसा क्या हुआ कि रंजना ने फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना की तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां