लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 10, 2021 10:40 IST

Open in App

रायपुर, 10 जून छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों ने तेज रफ्तार रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

महासमुंद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात उमा साहू (45 वर्ष), उनकी बेटी अन्नपूर्णा (18 वर्ष), यशोदा (16 वर्ष), भूमिका (14 वर्ष), कुमकुम (12 वर्ष) और तुलसी (10 वर्ष) ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू परिवार जिले के बेमचा गांव का निवासी है। रात में महिला का पति के साथ विवाद हुआ तब वह अपने बच्चों के साथ वहां से निकल गई थी। बाद में उनके शव रेल पटरियों पर मिले।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर