बिहार से ताल्लुक रखने का दावा करने वाली महिला पाकिस्तान की जेल में बंद
By भाषा | Updated: December 24, 2019 04:14 IST2019-12-24T04:14:33+5:302019-12-24T04:14:33+5:30
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि राज्य मुख्यालय को एक सूचना मिली जिसमें नकाया नामक महिला की जानकारी का सत्यापन करने को कहा गया है।

बिहार से ताल्लुक रखने का दावा करने वाली महिला पाकिस्तान की जेल में बंद
बिहार के इस कस्बे से ताल्लुक रखने का दावा करने वाली 51 साल की एक महिला पाकिस्तान की जेल में बंद है। रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि राज्य मुख्यालय को एक सूचना मिली जिसमें नकाया नामक महिला की जानकारी का सत्यापन करने को कहा गया है। महिला ने खुद को कोनी बीघा, डेहरी ऑन सोन का बताया है।
एसपी के अनुसार, ‘‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिला को 28 अक्टूबर को लाहौर केंद्रीय जेल में कंसुलर एक्सेस दिया गया था। उसने अपने पिता का नाम धरम बताया था। दिया गया पता अधूरा लगता है।
वह जिस जिले में रहती है, उसका नाम डेहरी ऑन सोन बताया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने जो जगह बताई है उसका पता लगाने के समस्त प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के सभी थानों को जानकारी दी गयी है।’’