लाइव न्यूज़ :

महिला 73 लाख रूपये मूल्य की ड्रग और नकदी के साथ पकड़ी गयी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:53 IST

Open in App

मुम्बई, 18 जनवरी मुम्बई के बांद्रा इलाके में एक महिला के कब्जे से 73 लाख रूपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं नकदी जब्त किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुम्बई पुलिस की मादक पदार्थ इकाई के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर को बांद्रा के लिंकिंग रोड से नजमा अहमद शेख (35) को गिरफ्तार किया गया जो माहिम में रहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पहले 10 लाख रूपये मूल्य का एमडीएमए मादक पदार्थ, जिसे बोलचाल में एक्टैसी (परमानंद) कहा जाता है, एवं 20,000 रूपये नकद जब्त किये। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुर्ला में रविवार को छापा मार गया और 54 लाख रूपये मूल्य की दो किलोग्राम चरस एवं 9.45 लाख रूपये नकद जब्त किये गये।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला पर एनडीपीएस की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं और उसके तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos