लाइव न्यूज़ :

शादी से इनकार पर जली युवती की मौत, मुक़दमा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:10 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने दो दिन पहले प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी कल रात इलाज के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

घटना के बाद पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हो गयी । प्रेमी युगल अलग-अलग संप्रदाय के थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी युवती का सिराथू कस्बे के ही अच्छे सोनकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद बीते 24 दिसंबर को अच्छे ने शादी से इनकार कर दिया ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती ने किरासन तेल डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया था ।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अच्छे सोनकर के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं