लाइव न्यूज़ :

बेटे को बचाने को कोशिश में जलकर राख हुई महिला

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:04 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश) पांच नवम्बर उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दीपावली की शाम एक टेंट व्यवसाई के घर और गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में झुलस कर उसकी पत्नी की मौत हो गयी। दमकल विभाग की दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां लपटें बुझाने में पूरी रात जुटी रही।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि किला थाना क्षेत्र के कटरा मानराय (बड़ा बाजार) में कारोबार करने वाले पंकज अरोड़ा का घर गोदाम के ऊपर ही है। बृहस्पतिवार रात दीपावली की धूम के बीच करीब साढ़े आठ बजे अरोड़ा के मकान में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और देखते ही देखते घर एवं गोदाम आग का गोला बन गया।

उन्होंने बताया कि अरोड़ा उनकी पत्नी अलका और आठ वर्षीय बेटी किसी तरह भागकर बाहर आ गए, जबकि दो वर्ष का बेटा अंदर ही फंस गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अलका उसे बचाने के लिए आग की लपटों में घुस गई, हालांकि बेटे को तो पड़ोसियों ने छत के सहारे बचा लिया लेकिन अलका अंदर ही फंस गयी और जलकर खाक हो गयी। उन्होंने बताया कि उसका कंकाल घर की सीढ़ियों पर मिला।

कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और अलका के अवशेष पोस्टमार्टम लिए भेज दिये गये हैं।

आग इतनी भीषण थी कि भोर होने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लपटों पर काबू पाने की जद्दोजहद करती रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए