लाइव न्यूज़ :

दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 01:05 IST

Open in App

गोड्डा, 25 सितंबर झारखंड के गोड्डा जिले में दहेज के लिये महिला पर कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमारा गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि तीन बच्चों की मां सोनी देवी को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने पहले रस्सी से बांधा और फिर केरोसिन छिड़ककर जला दिया।

उन्होंने बताया कि घटना 16 सितंबर की है। मामले को छिपाने के लिए ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर फटने की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि जलाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में सोनी देवी को गोड्डा सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना एम्स रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की देर रात मृतका के शव को अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में मुफस्सिल थाने में पति राजेश पासवान, ससुर रंजन पासवान और सास दसमति देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के निर्देश पर मृतका के पति राजेश पासवान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल