लाइव न्यूज़ :

कोटा में महिला की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:01 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 28 सितंबर राजस्थान के कोटा स्थित एक गांव में 34 साल की एक महिला की उसके घर में पीट-पीट हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को वारदात की जानकारी दी और बताया कि छह आरोपियों में से तीन को हिरासत में लिया गया है।

सुल्तानपुर थाने के अधिकारी चुट्टनलाल ने बताया कि सोमवार को बांकिया गांव में पांच से छह हमलावरों ने अनोख बाई अहेरवाल के पति राजेंद्र को काम से घर लौटते समय रोक लिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र से इन लोगों ने हाथापाई की, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागा।

चुट्टनलाल ने बताया कि देर रात ये लोग लाठियों और हथियारों से लैस होकर उसके राजेंद्र के घर में घुस आये । राजेंद्र की पत्नी अनोख बाई अपने पति को बचाने बाहर आयी तो हमलावरों ने उसपर भी वार किए जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि महिला को एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार गांव के निवासियों -- सुरेश गुर्जर , पप्पू गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, लतूर, मुकुट, और पुरूषोत्तम के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उनमें से तीन पकड़ लिये गये हैं।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। ऐसा जान पड़ता है कि राजेंद्र एवं उसकी पत्नी पर किसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू