लाइव न्यूज़ :

यूपीः युवती ने बीजेपी विधायक पर लगाया बलात्कार का आरोप, इंसाफ के लिए आत्महत्या का प्रयास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 8, 2018 15:58 IST

रविवार को लखनऊ में सीएम आवास के बाहर एक महिला ने परिजनों के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Open in App

लखनऊ, 08 अप्रैलः रविवार को एक युवती ने सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती का आरोप है कि उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया है। उस घरवालों को पीटा जा रहा है। हर तरफ दौड़ लगाने के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। युवती का कहना है कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता वो यहां से कहीं नहीं जाएगी।

युवती उन्नाव जिले की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक महिला का केस उन्नाव से लखनऊ ट्रांसफर करवा लिया गया है। लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण ने एएनआई को बताया, 'युवती का आरोप है कि उसके साथ कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया। हमने इस बारे में जांच की तो पता चला दोनों पक्षों के बीच 10-12 साल पुराना विवाद है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया, 'वह कुलदीप सिंह सेंगर के पास किसी काम से गई थी। विधायक ने मेरे साथ बलात्कार किया। किसी से बताने पर घर वालों को जान से मार देने की धमकी दी।' युवती ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ तक वो हर जगह शिकायत कर चुकी है लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं