लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तीन करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई चार जून मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स शाखा (एएनसी) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली एक महिला को 3.08 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एएनसी की वर्ली इकाई ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई के कल्बादेवी इलाके की प्रिंसेज स्ट्रीट से 50 साल की सरस्वती पर्मा नायडू को गिरफ्तार कर लिया।

एएनसी में पुलिस उपायुक्त दत्ता नालवडे के मुताबिक सरस्वती के पास से 1.02 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी, जिसकी कीमत अवैध बाजार में 3.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच में यह सामने आया है कि सरस्वती लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट में शामिल थीं, वह प्रमुख रूप से दक्षिण और मध्य मुंबई में कारोबार करती थी।

एएनसी इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि सरस्वती के पास हेरोइन कहां से आई और उसके ग्राहक कौन-कौन थे।

नालवडे ने बताया कि सरस्वती पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। साथ ही कहा कि पेशी के बाद एक अदालत ने सरस्वती को आठ जून तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग