लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली में दुकानदार को धमकाने के लिए गोली चलाने वाली महिला गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर इलाके में दुकानदार को धमकाने के इरादे से शटर के पास कथित तौर पर गोली चलाने की 28 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान नुसरत के तौर पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक शाहरुख नामक शख्स महिला को जानता था और उसने अपना मोबाइल फोन किराना दुकान के मालिक फहीम के यहां गिरवी रखा था।

पुलिस ने बताया कि शाहरुख फोन वापस चाहता था लेकिन फहीम कथित तौर पर उसे लौटाने को तैयार नहीं था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर नुसरत कथित तौर पर दुकान पर गई और कई गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया है कि आरोप है कि नुसरत ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बुर्का पहनी महिला दुकान के शटर के पास चार बार गोली चलाती नजर आ रही है। वीडियो में वह गाली-गलौज भी करती दिख रही है।

वीडियो में महिला ने दावा किया है कि वह नसीर की बहन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है