लाइव न्यूज़ :

वकील की शिकायत पर जबरन वसूली के आरोप में महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:53 IST

Open in App

ठाणे, 10 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला को एक वकील से कथित रूप से जबरन 50 हजार रुपये की वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पूर्व में वकील और महिला रिश्ते में थे।

ठाणे नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला ने वकील को पैसे नहीं देने की सूरत में दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ित ने कथित रूप से महिला को चार लाख रुपये दिए थे और जब रिश्ते खराब हुए तो वह आरोपी महिला से पैसे वापस मांग रहा था। आरोपी ने कथित तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। महिला ने कथित तौर पर धमकी देकर 50 हजार रुपये और ले लिए।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला को जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?