लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कोलकाता में इमारत ढहने से महिला एवं दो वर्षीय बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:31 IST

Open in App

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 29 सितंबर उत्तरी कोलकाता की अहिरीटोला लेन में एक पुराने मकान का एक हिस्सा भारी बारिश के बीच बुधवार सुबह ढह जाने से दो वर्षीय एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शहर के सबसे पुराने इलाकों में शामिल जोM9kबागान पुलिस थाना क्षेत्र की 9, अहिरीटोला लेन में स्थित इमारत का एक हिस्सा सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर ढह गया।

कोलकाता नगर निगम के प्रमुख फरहाद हकीम ने बताया कि पुरानी इमारत के मलबे से नौ लोगों को निकाला गया। नगर निगम ने इस इमारत को रहने के लिए खतरनाक घोषित किया था।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला और उसकी पोती (दो वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में जीवित बचे लोगों में से दो की हालत बहुत गंभीर है। इस पुरानी इमारत में दो परिवार रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन, अग्निशमन विभाग और पुलिस की एक बड़ी टीम ने बचाव कार्य किया। बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए अग्निशमन मंत्री सुजित बोस और महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा घटनास्थल पहुंचीं।

हकीम ने इस हादसे में लोगों की मौत होने के लिए इमारत में रह रहे लोगों को दोषी ठहराया और कहा कि उन्होंने कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद इमारत खाली नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत की स्थिति बहुत खराब है। हम कोई जोखिम मोल नहीं ले सकते और इसलिए हम शेष ढांचे को भी गिरा रहे हैं। यदि यहां रहने वाले लोगों ने हमारी बात मानी होती, तो हम इस आपदा से बच सकते थे।’’

कोलकाता में मंगलवार शाम से भारी बारिश हो रही है। शहर में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 87 मिमी बारिश हो चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन