लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से महिला एवं उसके दो बेटों की मौत, गम में बहू ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:19 IST

Open in App

देवास (मप्र), 22 अप्रैल मध्य प्रदेश के देवास में छह दिन के अंदर कोरोना वायरस से 75 वर्षीय एक महिला एवं उसके दो बेटों सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इससे दुखी होकर इस महिला की छोटी बहू ने बुधवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यह घटना अग्रवाल समाज, देवास के अध्यक्ष बालकिशन गर्ग के घर में हुई जिनकी खुद की तबीयत भी अत्यधिक खराब है।

सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले बालकिशन की पत्नी चंद्रकला (75) को कोरोना संक्रमण हुआ और 14 अप्रैल को उनकी मौत हो गई, इसके ठीक दो दिन बाद उनके बड़े बेटे संजय (51) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया, जबकि 19 अप्रैल को छोटे पुत्र स्वप्नेश (48) की भी कोरोना से मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक बालकिशन की छोटी बहू रेखा गर्ग (45) सास, पति एवं जेठ की मौत को सहन नहीं कर सकी, अवसाद की वजह से उसने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालकिशन के बड़े बेटे की पत्नी हादसे के चलते सदमे में है।

नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बताया कि रेखा गर्ग द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

चौहान ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार में अब बालकिशन गर्ग के अलावा उनकी बड़ी बहू और चार पोते-पोतियां रह गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे