लाइव न्यूज़ :

घर में आग लगने से महिला व उसके तीन बच्‍चे जिंदा जले, मुख्‍यमंत्री ने दुख व्‍यक्‍त किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 18:47 IST

Open in App

बांदा, 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के दुबेन के पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार रात एक घर में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में घर में आग लगने की घटना शुक्रवार रात हुई और गांव के लोग आज सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि हादसे में संगीता यादव (28) और उसकी बेटी अंजलि (आठ), बेटा आशीष (छह) और दो साल की एक और बेटी की जलकर मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है और मौके का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया है।

उन्होंने कहा कि महिला और उसके तीनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्‍होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए