लाइव न्यूज़ :

मथुरा में प्रेमी की हत्या के मामले में महिला और उसके पति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:44 IST

Open in App

मथुरा, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में अदालत ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाली महिला और उसके पति को बृहस्पतिवार को उम्रकैद तथा आठ-आठ हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी मामले) शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि यह मामला नौहझील थाना क्षेत्र के कोलाना गांव का है जहां करीब पौने तीन वर्ष पूर्व 24 फरवरी को वादी पक्ष के जगदीश चंद्र ने रिपोर्ट लिखाई थी कि गांव की ही निवासी रजनी एवं उसके पति टेकचंद ने उसके बेटे हरेंद्र उर्फ मौसम (24) को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

हरेंद्र का शव गांव में ही खाली पड़े एक प्लॉट में पड़ा मिला था।

इस मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर की अदालत में हुई। पुलिस ने आरोपपत्र में कहा कि आरोपी महिला रजनी से हरेन्द्र के प्रेम संबंध थे। महिला ने उसे धोखे से घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को अपने घर के ही पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया।

न्यायाधीश ने संबंधित साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी पति-पत्नी को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस और आरोपी पक्ष के वकीलों की दलील सुनने के बाद रजनी और उसके पति टेकचन्द्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों पर आठ-आठ हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग