लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी के प्रयास का विरोध करने पर महिला व उसके दोस्तों पर हमला, 11 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:42 IST

Open in App

ठाणे, तीन जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छेड़खानी के प्रयास का विरोध करने पर एक ऑटोरिक्शा चालक के इशारे पर एक महिला और उसके दो पुरुष दोस्तों की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है, जब कोलसेवाडी इलाके में महिला अकेले ऑटोरिक्शा में जा रही थी ।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया, ''महिला के अकेले होने का फायदा उठा कर ऑटोरिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और फोन कर अपने दो दोस्तों को बुलाया। उल्हासनगर में रहने वाले महिला के दो​ मित्र जैसे ही मौके पर पहुंचे ऑटोरिक्शा चालक ने कुछ स्थानीय ग्रामीणों को बुला लिया, जिन्होंने महिला और उसके दोनों दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। छोड़ देने की अपील के बावजूद वे लोग तीनों को बेल्ट और अन्य चीजों से पीटते रहे। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की ।''

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में रोष है।

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक समेत हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

लोगों में आक्रोश के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक गनपत गायकवाड़ समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि ठाणे जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गयी है और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि उसने घटना का वीडियो बनाया और इसे पुलिस को ट्वीट कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन