तेलंगाना में महिला ने चार लोगों पर बलात्कार करने के आरोप लगाए
By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:14 IST2021-09-29T22:14:07+5:302021-09-29T22:14:07+5:30

तेलंगाना में महिला ने चार लोगों पर बलात्कार करने के आरोप लगाए
हैदराबाद, 29 सितंबर एक महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसे शराब पिलाकर उससे बलात्कार किया। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, घटना यहां से करीब 175 किलोमीटर दूर निजामाबाद में मंगलवार की देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उसे उसके घर छोड़ने की पेशकश की और उसे एक भवन में ले गए जो पहले अस्पताल था। वहां उन्होंने उसे शराब पिलाई और कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।
अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि भादंसं और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।