महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:06 IST2021-06-22T22:06:28+5:302021-06-22T22:06:28+5:30

Woman alleges gang rape, case registered | महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज

आगरा, 22 जून आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में एक महिला ने पूर्व प्रधान और प्रधानपति समेत अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना पिनाहट के इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम की है। महिला का आरोप है कि मायके से घर लौटने के दौरान रास्ते में किसी काम से पति के रुकने के कारण वह पैदल ही घर की ओर चल दी। तभी पिनाहट से भदरौली मार्ग पर एक स्कॉर्पियो उसके पास रुकी, जिसमें गांव के ही पूर्व प्रधान और प्रधानपति के साथ अन्य लोग थे। उन्होंने उसे गांव तक छोड़ने की बात कही।

शिकायत के मुताबिक महिला से पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निकट बंद पड़े नलकूप के पास पूर्व प्रधान और अन्य साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किेया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman alleges gang rape, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे