लाइव न्यूज़ :

महिला ने लिव इन पार्टनर के खिलाफ हमले का आरोप लगाया,मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:35 IST

Open in App

कोच्चि, आठ जून केरल में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली 27 साल की महिला ने उसके खिलाफ करीब एक महीने तक एक फ्लैट में उसे बंधक बना कर कथित रूप से यौन एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

महिला की शिकायत के बाद एर्णाकुलम केंद्रीय पुलसि ने इस संबंध में आठ अप्रैल को मामला दर्ज किया था, उसके बाद से त्रिशूर का रहने वाला 33 साल का आरोपी मार्टिन जोसेफ फरार है ।

पुलिस ने बताया कि कन्नूर की रहने वाली महिला से जोसेफ ने कथित रूप से पांच लाख रुपये भी ठगे हैं ।

उन्होंने बताया कि जोसेफ के खिलाफ लूक आउट सर्कुलर जारी किया गया है ।

कोच्चि पुलिस ने बताया कि दोनों फरवरी 2020 से लिव इन में रहते थे, उस वक्त महिला यहां फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी ।

उनके संबंधों में तब से दरार पैदा होने लगी जब व्यक्ति ने कथित रूप से उसका पांच लाख रुपया लेकर शेयर बाजार में निवेश कर दिया ।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला ने उसे छोड़ दिया और दिसंबर में वह कन्नूर ​स्थित अपने घर आ गयी ।

उन्होंने बताया कि जोसेफ ने उसे ​कथित तौर पर धमकी दी कि उसके पास उसकी नग्न तस्वीरें हैं। इसके बाद वह वापस कोच्चि आ गयी और जोसेफ के साथ रहने लगी ।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने उसे लगभग 22 दिन तक फ्लैट में बंधक बना कर रखा और उस पर यौन एवं शारीरिक हमला किया। बाद में वह मार्च में किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर भाग गयी ।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि यातना के कारण उसके शरीर पर कई गंभीर चोट लगी हैं ।

सूत्रों के अनुसार जोसेफ ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?