लाइव न्यूज़ :

महिला ने तांत्रिक पर सपने में आकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:39 IST

Open in App

औरंगाबाद, 25 जून बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक तांत्रिक पर सपने में आकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उक्त महिला की शिकायत के बाद गया के रहने वाले आरोपी तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है। उन्होंने बताया कि चतुर्वेदी फिलहाल औरंगाबाद जिले के कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर में रहकर पूजा पाठ कराते हैं।

उन्होंने बताया कि तांत्रिक ने उक्त महिला से मिलने की बात से इनकार किया। कुमार ने बताया कि इस मामले में न कोई गवाह है और न ही सबूत होने के कारण तांत्रिक को फिलहाल छोड़ दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि पुत्र की मृत्यु के बाद उसकी दिमागी हालत गड़बड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है, इसलिए इसपर तत्काल कोई कार्रवाई कर पाना संभव नहीं है।

थानाध्यक्ष ने बताया की मामले पर नजर रखी जा रही है और तांत्रिक की गतिविधियों की जांच की जा रही है। औरंगाबाद नगर थाना अंतर्गत गांधी मैदान के समीप रहने वाली उक्त महिला ने नगर थाने में शिकायत देकर उक्त तांत्रिक पर आरोप लगाया है कि गत जनवरी महीने में उसके पुत्र के बीमार पड़ने पर उसके इलाज के सिलसिले में वह तांत्रिक से मिली थी।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने कुछ पूजा-पाठ बता कर उसे कुछ ही दिनों में ठीक हो जाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 15 दिनों के बाद उसके पुत्र की मृत्यु हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि चतुर्वेदी सपने में आकर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाने का प्रयास करता है और जब उसने इसके विरोध में तांत्रिक के पास जाकर आरोप लगाया तो उसने धमकी दी कि उसके दूसरे पुत्र को भी वह तंत्र विद्या के माध्यम से मार डालेगा, जिसके बाद नगर थाना में शिकायत करने को वह विवश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल