लाइव न्यूज़ :

महिला ने साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 10, 2021 12:55 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 अगस्त बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला लंबे समय से युवक के साथ रह रही थी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला की शिकायत पर सोमवार को नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नेवादा निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), (452 बिना अनुमति घर में घुसना, चोट पहुंचाने के लिए हमले की तैयारी), 506 (धमकी देना) तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धारा के अंतर्गत नामजद मामला दर्ज किया गया।

थानाधिकारी योगेश यादव ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दो वर्ष से युवक के साथ रह रही थी और युवक ने उससे विवाह करने का वादा किया था। शिकायत में कहा गया कि युवक ने महिला का यौन शोषण करने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू