लाइव न्यूज़ :

महिला ने पति पर रुपयों के लिए तलाक देने का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:18 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 23 फरवरी अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर पांच लाख रुपयों के लिए तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को गांव माहेमऊ, थाना क्षेत्र जगदीशपुर की महिला परवीन बानो ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, महिला का उसके पति के साथ अदालत में मुकदमा भी चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

महिला परवीन बानो ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने पांच लाख रुपये मांगे और रुपये न देने पर उसे मारा-पीटा और तलाक देकर घर से निकाल दिया, यहां तक कि उसे जलाने की कोशिश भी की।

पीड़िता के अनुसार,‘‘ पिता की मृत्यु के बाद चाचा व भाई ने उसकी शादी वर्ष 2017 में मोहम्मद आलम से कर दी थी। शादी के दो महीने तक वह ठीक रहा और इसके बाद पांच लाख रुपये मांगने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने तक की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर