लाइव न्यूज़ :

महिला ने चार लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:02 IST

Open in App

नोएडा, 27 दिसंबर थाना सेक्टर-20 में एक महिला ने वकील, उसके मुंशी सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के पति को नोएडा पुलिस ने किसी मामले में जेल भेजा था।

पुलिस ने बताया कि वकील और उसके मुंशी ने महिला के पति की जमानत करवाने के बहाने उसे बुलाया और अपने साथियों के साथ उससे कथित तौर पर सामूहिक रूप बलात्कार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बल्लभगढ़ पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वकील विकास के मुंशी का उसके पास फोन आया कि वह उसके पति की जमानत करवा देगा।

शर्मा ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह अधिवक्ता महेश, उसके मुंशी विकास से मिलने के लिए अदालत गई। ये लोग महिला को लेकर सेक्टर-दो स्थित एक ऑफिस में गए। वहां पर महेश, विकास, देवेंद्र और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने महिला से कई दिनों तक बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता का कहना है कि उससे सामूहिक बलात्कार की जानकारी जब उसके पति को मिली तो वह उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता के अनुसार इस घटना की वजह से उसकी जिंदगी मुश्किलों में घिर गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos