महिला ने देवर पर लगाया बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:35 IST2020-12-24T10:35:06+5:302020-12-24T10:35:06+5:30

Woman accuses brother-in-law of rape | महिला ने देवर पर लगाया बलात्कार का आरोप

महिला ने देवर पर लगाया बलात्कार का आरोप

बलिया (उप्र), 24 दिसंबर बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने देवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

रेवती थाना के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया, ‘‘बुधवार को एक महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि वह घर में अकेली थी और उसके देवर ने चाकू का भय दिखाकर कथित रूप से बलात्कार किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman accuses brother-in-law of rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे