नोएडा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:13 IST2021-01-29T16:13:27+5:302021-01-29T16:13:27+5:30

Woman accused of raping a woman arrested in Noida | नोएडा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 29 जनवरी नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए इस्माइल पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि मामले में इस्माइल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman accused of raping a woman arrested in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे