लाइव न्यूज़ :

महिला ने पति पर लगाया वेश्‍यावृत्ति में धकेलने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2021 13:43 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 25 जनवरी जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की पत्नी ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने सोमवार को कहा, ‘‘थाना सिधौली के पैगापुर गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि 22 मई 2017 को उसकी शादी उचौलिया निवासी राम सुशील से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि राम सुशील पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी जीवित है।’’

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि जब उसने पति से इसका विरोध किया और अलग रहने की बात कही तो राम सुशील ने उसकी बात नहीं मानी और उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब मना किया तो पति ने उसकी पिटाई भी की और जबरन वेश्यावृत्ति कराने लगा। इस बीच राम सुशील ने उसका गर्भपात भी करा दिया।

महिला ने बताया कि मौका पाकर किसी तरह वह उचौलिया में पति के घर से भाग कर मायके आ गई और सिधौली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामले में महिला के पति राम सुशील समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर