लाइव न्यूज़ :

महिला ने पति पर लगाया वेश्‍यावृत्ति में धकेलने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:56 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 25 जनवरी जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की पत्नी ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने सोमवार को कहा, ‘‘थाना सिधौली की एक महिला ने बताया कि 22 मई 2017 को उसकी शादी उचौलिया निवासी राम सुशील से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि राम सुशील पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी जीवित है।’’

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि जब उसने पति से इसका विरोध किया और अलग रहने की बात कही तो राम सुशील ने उसकी बात नहीं मानी और उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब मना किया तो पति ने उसकी पिटाई भी की और जबरन वेश्यावृत्ति कराने लगा। इस बीच राम सुशील ने उसका गर्भपात भी करा दिया।

महिला ने बताया कि मौका पाकर किसी तरह वह पति के घर से भाग कर मायके आ गई और सिधौली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामले में महिला के पति राम सुशील समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू