लाइव न्यूज़ :

महिला ने पति पर लगाया फोन पर तीन तलाक देने का आरोप

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:06 IST

Open in App

बलिया(उप्र), आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गड़वार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उसका विवाह आठ फरवरी 2018 को मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले कुतुबुद्दीन उस्मानी से हुआ था।

उन्होंने बताया कि शादी के तीन महीने तक साथ रहने के बाद उसका पति कतर नौकरी करने चला गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निकट सम्बन्धी ससुराल में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने बताया कि उसने इसकी जानकारी जब अपने पति को फोन पर दी तो पति उसे ही धमकाने लगा । उन्होंने बताया कि गत 28 दिसंबर 2020 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अपने मायके चली आयी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब उसने फोन पर अपने पति को दी तो पति ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया तथा कहा कि अब उसका उससे रिश्ता समाप्त हो गया।

महिला ने बृहस्पतिवार को इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

अपर पुलिस अधीक्षक यादव ने आज बताया कि मुस्लिम महिला ने शिकायत की है। यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले में महिला थाने को जांच करके आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos